indore-district-tops-again-in-the-state-today-one-and-a-half-lakh-people-were-vaccinated
indore-district-tops-again-in-the-state-today-one-and-a-half-lakh-people-were-vaccinated

इंदौर जिला प्रदेश में फिर अव्वल, आज डेढ़ लाख लोगों को लगाये गये टीके

इंदौर, 26 जून (हि.स.)। इंदौर जिले में टीकाकरण का महा-अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 21 जून को देश में एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर पहले स्थान पर रहने के बाद शनिवार को फिर एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की गई। आज जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में आज लगभग सवा लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में शाम तक डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। यह आज फिर प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण है। जिले में टीकाकरण का महा-अभियान जन-आंदोलन का रूप लेते जा रहा है। अभियान जन-जन से जुड़ गया है। आज भी पहले दिन की तरह ही बड़ी संख्या में लोग सुबह से टीकाकरण केन्द्रों पर उत्साह के और उमंग के साथ पहुंचने लगे थे। टीका लगवाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। शाम तक डेढ़ लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। कोविन पोर्टल अनुसार जिले में अब तक कुल 24 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से लगभग 21 लाख लोगों को पहला डोज और 3 लाख से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। महिलाओं के बने विशेष टीकाकरण केन्द्रों पर भारी उत्साह जिले में महिलाओं के टीकाकरण के लिये विशेष पहल की गई। महिलाओं के लिये विशेष टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे। इन केन्द्रों का अच्छा प्रतिसाद मिला। महिलाओं के लिये बने विशेष टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह से ही महिलाओं की बड़ी देखी गई महिलाओं में टीका लगवाने के प्रति भारी उत्साह देखा गया। महिलाओं के लिये आज 6 स्थानों रानीपुरा, चंदन नगर, खजराना, आजाद नगर, जूना रिसाला तथा कागदीपुरा में शिविर लगाये गये थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in