india-is-not-free-only-on-the-strength-of-non-violence-tiwari
india-is-not-free-only-on-the-strength-of-non-violence-tiwari

सिर्फ अहिंसा के बल पर भारत आजाद नहीं होताः तिवारी

गुना, 23 जनवरी (हि.स.)। बजरंगगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जन्म जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में कर्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य अरुण तिवारी ने कहा कि आज हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस ने देश को स्वतंत्र कराने में अपने प्राणों का बलिदान दिया था। एक महान क्रांतिकारी के रूप में उनका नाम हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने नेताजी के जीवन से जुड़ी नेताजी के तुलादान कविता पढ़ी। शिक्षक अनिल शर्मा ने सिर्फ अहिंसा के बल पर भारत आजाद नही होता गीत की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिक्षक बीएस गुप्ता ने कब तक होगी समाधान की टालम टोली कविता सुनाई। उप प्राचार्य अनिता ने नेताजी के स्वतंत्रता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के बारे में बिस्तार से बताया। प्रशान्त चंसोरिया ने पूजे न शहीद जाएं तो यह पथ कौन अपनाएगा कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर में शिक्षिका डॉ गीता उपाध्याय, महेश शिवहरे, स्वाति मिश्रा, सीमा सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in