पुलिस लाइन में ऑक्सीजन पाइप लाइन युक्त 16 बिस्तर के अस्पताल एवं मेडिकल शॉप का उद्घाटन

inauguration-of-16-bed-hospital-and-medical-shop-with-oxygen-pipeline-in-police-line
inauguration-of-16-bed-hospital-and-medical-shop-with-oxygen-pipeline-in-police-line

सिवनी, 18 जून(हि.स.)। जबलपुर जोन के पुुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान ने शुक्रवार को सिवनी जिला मुख्यालय स्थित सिविल लाइन में वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को ध्यान रखते हुए सिवनी पहुँचकर पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक के साथ जिले की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां ऑक्सीजन पाइप लाइन युक्त 16 बिस्तर के अस्पताल का उद्घाटन किया। पुलिस के मीडिया अधिकारी आशिष खोब्रागडे ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर ने सासंद सिवनी ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक केवलारी राकेश पाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के साथ रक्षित केंद्र में उक्त अस्पताल का उद्घाटन किया। यह ऑक्सीजन पाइप लाइन का निर्माण सिवनी विधायक की विधायक निधि से प्राप्त राशि से सम्पन्न कराया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को दवाइयों के लिए भटकना न पड़े, इस बाबत रक्षित केंद्र सिवनी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान से संचालित मेडीकल शॉप का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा कमांड सेंटर का गठन किया गया, जिसमें 13 सदस्य थे। गाठित टीम द्वारा सुबह शाम मरीजो की आद्यतन स्थिति पूछना, ऑक्सीजन लेवल पूछना, मरीजों की सीटी स्कैन करवाना, कोरोना जांच कराना, अस्पताल में भर्ती कराना एवं ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराना, वैक्सीनशन में पुलिस कर्मी,परिजनों को विशेष कैम्प लगाकर वैक्सीनेट करवाना इत्यादि व्यवस्था निरंतर की गई जिससे पुलिसकर्मी एवं उनके परिजनों को कोरोना महामारी से सकुशल बचाया जा सका। उक्त अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in