in-the-name-of-ram-temple-bjp-is-collecting-funds-by-intimidating-the-countrymen-digvijay-singh
in-the-name-of-ram-temple-bjp-is-collecting-funds-by-intimidating-the-countrymen-digvijay-singh

राम मंदिर के नाम पर भाजपा देशवासियों को डराकर एकत्रित कर रही चंदाः दिग्विजय सिंह

नागदा/उज्जैन, 27 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर देश में भाजपा लोगों को डरा-धमका कर चंदा एकट्ठा कर रही है। भाजपा के लोग हथियार लेकर चंदा वसूलने जा रहे हैं। भगवान राम हमारे भी आराध्य देव हैं, इसलिए हमने चंदा सीधे बैंक खाते में जमा किया। यह बातें बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नागदा में प्रेस वार्ता में कही। दिग्विजय सिंह उज्जैन से दोपहर 2 बजे नागदा पहुंचे और विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के निवास पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि बील के विरोध में विगत दो माह से दिल्ली की सडकों पर सत्याग्रह कर रहे देश के लाखों किसानों की समस्या को सुनना तो दूर, उन्हें कभी खालीस्तानी कभी पाकिस्तानी तो कभी आंतकवादी कहकर मोदी सरकार व भारतीय जनता पार्टी उनका अपमान कर रही है। लाल किले पर जिस कथित किसान ने सिख पंत का झंडा फहराया, वह भाजपा का सदस्य था और भाजपा सांसद सन्नी देओल का कार्यकर्ता है, उसकी फोटो नरेन्द्र मोदी सहित कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ आज मीडिया में आई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाये गये श्रमिक विरोधी कानून के कारण पूंजीपति व उद्योगपति श्रमिकों को बेरोजगार कर रहे हैं, जिनकी लडाई कांग्रेस हमेशा से लड़ती आई है और हमेशा लड़ती रहेगी। चंद पूंजीपतियों के इशारे पर काम करने वाली मोदी सरकार आज देश की जनता को महंगाई की आग में झोक रही है। कमर तोड़ महंगाई से जनता त्रस्त है। हिन्दुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in