ईदगाह प्रबंधन कमेटी का गठन, रफीक खान अध्यक्ष बने
ईदगाह प्रबंधन कमेटी का गठन, रफीक खान अध्यक्ष बने

ईदगाह प्रबंधन कमेटी का गठन, रफीक खान अध्यक्ष बने

शिवपुरी, 24 जुलाई (हि.स.)। शिवपुरी मप्र वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा झांसी रोड पर स्थित ईदगाह व कब्रस्तान के लिए प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया है। इस ईदगाह प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष रफीक खान को बनाया गया है। इस कमेटी में अध्यक्ष सहित 9 लोगों को मनोनीत किया गया है। यह कमेटी ईदगाह के प्रबंधन का काम देखेगी। इस कमेटी में मध्य प्रदेश बोर्ड भोपाल द्वारा 9 लोगों को नामांकित किया गया है। इसमें रफीक खान को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उपाध्यक्ष अजमेरी राइन, उपाध्यक्ष वकार पठान, सचिव इकबाल अहमद, सहसचिव इसराइल खान, कोषाध्यक्ष इरशाद खान, सदस्य के रूप में हसन खान, आरिफ अहमद, उमर खान को कमेटी में रखा गया है। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा आदेश के तहत ईदगाह कमेटी का गठन किया गया है जिसमें ईदगाह से संबंधित संरक्षण और प्रबंधन का काम यह कमेटी देखेगी। नए अध्यक्ष और कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को अफसर खान, अतीक अहमद शिवानी, हनीफ अहमद कुर्रेशी, हनीफ खान तब्बू ने शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in