hot-atmosphere-in-damoh-by-election-senior-bjp-leaders-including-chief-minister-will-take-meetings
hot-atmosphere-in-damoh-by-election-senior-bjp-leaders-including-chief-minister-will-take-meetings

दमोह उपचुनाव में गर्माया माहौल, मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ भाजपा नेता लेंगे सभाएं

दमोह, 07 अप्रैल (हि.स.)। दमोह में 17 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अब राजनीतिक माहौल गर्मा रहा है। दोनों ही पार्टियां अपनी ओर से प्रचार में तेजी लाने का प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान समेत वरिष्ठ नेताओं की सभाओं का कार्यक्रम रखा है। दमोह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का चुनाव प्रचार जोरों पर है। सेक्टर सम्मेलन और सेक्टर बैठकों के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सघन जनसंपर्क में लगे हुए है। पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में 8 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतागण जनसभा को संबोधित करेंगे। बांसा तारखेड़ा में मुख्यमंत्री की जनसभा दमोह विधानसभा के बांसा तारखेड़ा में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की इमलिया घाट में सभा पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती गुरूवार को पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के सर्मथन में जनसंपर्क कर आमसभा को संबोधित करेंगी। उमाश्री भारती एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा दोपहर 3 बजे दमोह विधानसभा के अभाना मंडल के इमलिया घाट में आमसभा को संबोधित करेंगे। ब्राम्हण सम्मेलन में शामिल होंगे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव आशीर्वाद गार्डन में सायं 5 बजे से आयोजित किए जा रहे ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in