पूर्व मंत्री के बंगले पर महिला के आत्महत्या मामले पर गृहमंत्री का बड़ा बयान

home-minister39s-big-statement-on-suicide-case-of-former-minister39s-bungalow
home-minister39s-big-statement-on-suicide-case-of-former-minister39s-bungalow

भोपाल, 17 मई (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंगार के बंगले पर महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मृतिका का परिवार आया है। पुलिस जांच कर रही है। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएंगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मन्त्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला की लाश मिलने पर कहा कि मामले में जांच चल रही है। मृतिका की माँ भोपाल आ चुकी है, उनके पिता नहीं है। आज शाम तक मामले में तस्वीर साफ हो जायेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरोना की स्थिति नियंत्रण में प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आती जा रही है। अब रिकवरी दर भी 87.5प्रतिशत हो गई है। प्रदेश के उत्तर के जिन जिलों में पीक था वहां भी स्थिति नियंत्रण में आ गयी है। मध्यप्रदेश में गांवों में कोविड की स्थिति नियंत्रण करने के लिए विभिन्न विभागों की टीम का गठन कर दिया गया है। कांग्रेस पर किया पलटवार कांग्रेस के वैक्सीन पर उठाएं सवाल पर गृहमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि वैक्सीन तब विदेश गई थी। जब ये खुद सवाल उठा रहे थे। ये असंतुष्ट जीवी है। जब प्रधानमंत्री कोरोना से लड़ रहे है तब यह मोदी के खिलाफ लड़ रहे है। वैक्सीन की कमी न कल थी न अब है। जन जागरण अभियान की तरह चलाया जा रहा है। चिरायु अस्पताल पर उठ रहे सवालों पर गृहमंत्री का कहना है कि चिरायु प्रतिष्ठित अस्पताल है, अभी हमारी प्राथमिकता मरीजों को इलाज़ देना हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in