heavy-fire-in-textile-factory-fire-extinguished-after-hard-work
heavy-fire-in-textile-factory-fire-extinguished-after-hard-work

कपड़ा बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी गई

उज्जैन, 07 मई (हि.स.)। आज सुबह छोटी उद्योगपुरी में कपड़ा बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई। इसे काबू पाने में 4 से 5 घंटे का समय लग गया। आगजनी में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है। नगर निगम फायर ब्रिगेड कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सुबह 6:00 बजे छोटी उद्योगपुरी में कपड़ा बनाने वाले कारखाने (पावर लूम) में भीषण आग लग गयी। इसकी सूचना पर 6 से 7 फायर फाइटर और वाटर लारी माैके पर रवाना की गईं थीं। 10 से 12 कर्मचारियों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा था जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। आगजनी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके कारण आसपास बने कारखानों में काम कर रहे श्रमिकों के बीच अफरातफरी का माहौल था। गनीमत रही कि आग आसपास बने कारखानों तक नहीं पहुंची और समय पर काबू पा लिया गया। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in