haven-theme-party-organized-to-relieve-moments-of-tension
haven-theme-party-organized-to-relieve-moments-of-tension

तनाव के क्षणों से मुक्त कराने की हेवन थीम पार्टी का हुआ आयोजन

गुना, 27 फरवरी (हि.स.)। इन दिनों कोरोना काल के तनाव के बीच सुरुचि क्लब ने गुना में हेवन यानि स्वर्ग थीम पार्टी का आयोजन किया। सुरुचि क्लब ने शनिवार को द ग्रांड कस्तूरी में हेवन यानि स्वर्ग थीम पर क्लब की महिलाओं के लिए समारोह का आयोजन किया। जिसमें स्वर्ग की अप्सरा के खिताब के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब की अनेक सदस्याओं ने इसमें बढ़ चढक़र भाग लिया। समारोह में सभी सदस्याओं को 6 टीम में बांटा गया। जिनके नाम थे परी, एंजेल, फैरी, फ्रोजेन, सिन्ड्रेला और अप्सरा। इन टीमों के बीच अनेक गेम्स भी खिलाए गए। क्लब की सभी महिलाओं ने पार्टी में खूब मस्ती की। कार्यक्रम की संयोजिका रूचि झा एवं योगिता अग्रवाल रहीं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in