guru-purnima-will-be-celebrated-on-july-24-in-sarvarthasiddhi-yoga
guru-purnima-will-be-celebrated-on-july-24-in-sarvarthasiddhi-yoga

गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई को सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी

ग्वालियर, 29 जून (हि.स.)।आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई शनिवार को सर्वार्थसिद्धि योग में मनाई जाएगी। सर्वार्थसिद्धि योग 24 जुलाई को दोपहर 12.02 बजे प्रारंभ होगा। पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 जुलाई शुक्रवार को प्रात: 10.44 बजे से 24 जुलाई शनिवार प्रात: 8.07 बजे तक रहेगी। गुरु पूर्णिमा का पर्व भारत में बड़ी ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। शास्त्रों में गुरु की विशेष महिमा बताई गई है। गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। ज्ञान ही हर प्रकार के अंधकार को दूर कर सकता है। गुरु को विशेष दर्जा प्रदान किया गया है। गुरु को ईश्वर से भी अधिक पूजनीय माना गया है। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुजनों को समर्पित है। पुराणों में कहा गया है कि गुरु ब्रह्मा के समान है और मनुष्य योनि में किसी एक विशेष व्यक्ति को गुरु बनाना बेहद जरुरी है। क्योंकि गुरु अपने शिष्य का सृजन करते हुए उन्हें सही राह दिखाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने ब्रह्मलीन गुरु के चरण एवं चरण पादुका की पूजा अर्चना करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन अनेक मठों एवं मंदिरों पर गुरुओं की पूजा-अर्चना की जाती है। गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि: गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे पहले अपने घर की उत्तर दिशा में एक सफेद वस्त्र पर अपने गुरु का चित्र रख दें और उन्हें फूलों की माला पहनाएं। इसके पश्चात आप अपने गुरु को मिठाई का भोग लगाएं और गुरु की आरती करके उनका आशीर्वाद लें। गुरु पूर्णिमा के दिन सफेद और पीले वस्त्र पहनकर पुष्प, अक्षत और चंदन से उनकी पूजा करें। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in