governor-anandiben-patel-will-visit-indore-on-a-three-day-stay-today
governor-anandiben-patel-will-visit-indore-on-a-three-day-stay-today

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगी इंदौर

इंदौर, 18 फरवरी (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज (गुरुवार को) इंदौर के तीन दिवसीय प्रवास आ रही हैं। वे यहां इस दौरान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। जनसम्पर्क अधिकारी अजय वर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाम साढ़े 5 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वे रेसीडेंसी कोठी के लिये प्रस्थान करेंगी। राज्यपाल रात्रि विश्राम रेसीडेंसी कोठी इंदौर में ही करेंगी। अगले दिन 19 फरवरी को राज्यपाल प्रात: 10.55 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के लिये रवाना होंगी। वे यहां प्रात: 11 बजे से आयोजित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगी। इसके पश्चात राज्यपाल दोपहर 3 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर से ही डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगी। अपरान्ह 4.30 बजे कार्यक्रम समाप्ति उपरान्त राज्यपाल पटेल रेसीडेंसी कोठी के लिए प्रस्थान करेंगी और यहां रात्रि विश्राम करेंगी। राज्यपाल 20 फरवरी को प्रात: 10 बजे बड़ा बांगड़दा स्थित सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लायड साइंस के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात प्रात: 11.20 बजे राज्यपाल कार द्वारा उज्जैन के लिये प्रस्थान करेंगी। यहां विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भोपाल के लिए रवाना होंगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in