governor-anandiben-patel-saw-lord-mahakal
governor-anandiben-patel-saw-lord-mahakal

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन, 20 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल विक्रम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को दोपहर उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन और पूजन-अर्चन गर्भगृह के बाहर से किया। श्रीमती पटेल द्वारा षोडशोपचार से भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन कर आरती की गई। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. संजय पुजारी द्वारा पूजन-अर्चन संपन्न करवाया गया। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, कलेक्टर आशीष सिंह, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी, महाकाल मन्दिर के पं. यश गुरू, अन्य पुजारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। राज्यपाल का सर्किट हाऊस पर आत्मीय स्वागत हुआ राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन करने के बाद सर्किट हाऊस पहुंची, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल, विवेक जोशी, ओम जैन, अनिल जैन कालूहेड़ा, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी, एएसपी अमरेंद्र सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य एसएन शर्मा, डॉ.एनके जैन, डॉ.एलएन शर्मा आदि ने राज्यपाल श्रीमती पटेल का स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in