governments-are-formed-by-sacrifice-and-sacrifice-of-party-workers-vishnu-dutt-sharma
governments-are-formed-by-sacrifice-and-sacrifice-of-party-workers-vishnu-dutt-sharma

पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान से बनती हैं सरकारें : विष्णु दत्त शर्मा

रतलाम, 05 मार्च (हि.स.)। भाजपा आज पंचायत से लेकर लोकसभा तक फैली हुई है, इसका एक मात्र श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा दुनिया की पहली बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। हर मण्डल में पार्टी की रीति-नीति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे आमजन उनका लाभ ले सकं। भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और संगठन की मजबूती से सरकार बनती है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शुक्रवार को रतलाम में मंडल अध्यक्ष बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें सभी मंडलों को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाना है। हर वर्ग और समाज तक पहुंचना है। पार्टी द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक संपन्न करायें, जिसमें मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों को बूथ की जिम्मेदारी मिले। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टीः हितानंद जी पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मंडल सर्वव्यापी ओर सर्वस्पर्शी हो, इसके लिए आवश्यक है कि इसमें सभी का समावेश हो। भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, तो यह कई कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है। बैठक में पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा मौजूद रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने घोषणा पत्र के लिये प्रबुद्धजनों से सुझाव मांगे रतलाम प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी के घोषणा पत्र के लिये नगर के प्रबुद्धजनों से सुझाव मांगे। सजन सभा में आयोजित विद्वतजन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नगर निकाय के चुनाव में पार्टी में घोषणा पत्र को लेकर चर्चा हुई तो यह विचार आया कि अपना घोषणा बनाने के लिए समाज जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के साथ हम बैठकर बात करें। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जनों के सुझाव के आधार पर जिले का विकास का रोडमैप तैयार हो, ऐसा हमारा प्रयास है। रतलाम में विकास हुआ है और विकास कैसे हो इसके लिये हम चर्चा करना चाहते हैं। आपके सुझाव आपके शहर के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in