govardhan-parvat-is-the-deity-form-of-lord-shri-krishna-ram-bhushan-maharaj
govardhan-parvat-is-the-deity-form-of-lord-shri-krishna-ram-bhushan-maharaj

गोवर्धन पर्वत भगवान श्री कृष्ण का विग्रह रुप है: राम भूषण महाराज

मुरैना, 02 मार्च (हि.स.)। भगवान विष्णु जी का ही स्वरूप हैं श्री कृष्ण। श्री कृष्ण भगवान ने कई लीलाएं की थीं। उन लीलाओं में उन्होंने गोवर्धन पर्वत भी उठाया था। गोवर्धन पर्वत कोई अलग नहीं है। यह भगवान कृष्ण का दूसरा विग्रह है। यहां परिक्रमा लगाने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यह बात महामंडलेश्वर महंत राम भूषण महाराज ने श्री गिरिराज जी मंदिर पर प्रवचन करते हुए कही। महामंडलेश्वर महंत राम भूषण महाराज मंगलवार को श्री गिरिराज जी मंदिर पोरसा पर पधारे। वहां महंत राम किशोर दास शास्त्री ने महामंडलेश्वर जी का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर महंत राम भूषण महाराज ने भक्तों को श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में बताया और कहा भगवान श्री कृष्ण जी लीला धारी हैं । इन के दरबार में जो भी आता है उसकी मन्नते पूरी होती है। भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी को सब कुछ दिया था। वह आप सब को भी सब कुछ दे सकते हैं और दे रहे हैं। मगर भक्तों को चाहिए कि वह भगवान की शरण में रहे और अपनी पूरी जिम्मेदारी भगवान को समर्पित कर दे। तभी भगवान खुश होकर मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in