gift-of-baba-jai-gurudev-ashram
gift-of-baba-jai-gurudev-ashram

बाबा जय गुरूदेव आश्रम की सौगात

रोग ग्रस्त मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने हेतु 10 नि:शुल्क दस एम्बुलेंस दी उज्जैन,29 जून (हि.स.)। जय गुरूदेव आश्रम के संचालक बाबा उमाकांत महाराज की प्रेरणा से 10 एम्बुलेंस मरीजों को नि:शुल्क ले जाने के लिए समाज में दान दी गई। इस सेवा का उपयोग आम आदमी के लिए होगा और संचालन आश्रम द्वारा किया जाएगा। मंगलवार को एम्बुलेंस का लोकार्पण बाबा उमाकांतजी महाराज ने किया। मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आवागमन एवं संचालन का समस्त व्यय आश्रम के सेवादारों द्वारा किया जाएगा। इस हेतु शासन,प्रशासन से कोई आर्थिक मदद नहीं ली जाएगी। हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in