खंडवा में दो हिस्ट्रीशीटर गुटों में गैंगवार, कई लोग घायल, दो घंटे तक दहशत में रहे लोग

gangs-of-two-historyheater-groups-in-khandwa-many-injured-people-in-panic-for-two-hours
gangs-of-two-historyheater-groups-in-khandwa-many-injured-people-in-panic-for-two-hours

खंडवा, 08 अप्रैल (हि.स.)। मप्र के खंडवा में बुधवार देर रात दो हिस्ट्रीशीटर गुटों के बीच गैंगवार हो गई। धारदार हथियारों से लैस बदमाशों ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। इस वारदात में कई लोग घायल हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में करीब दो घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, मोघट थाना क्षेत्र के रामेश्वर टेकड़ा में दो हिस्ट्रीशीटर ग्रुप्स के बीच बुधवार देर रात के बाद गैंगवार हो गया। रामेश्वर टेकडा में शहबाज और शहजाद निजाम और उसके 15- 20 साथियों ने शर्मा गैरेज के पास शादाब पटेल परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। गैंगवार की सूचना मिलने पर रात में ही रामेश्वर टेकड़ा पर पुलिस ने दबिश दी। इस पूरी वारदात में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सुबह तक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपितों को धरपकड़ शुरू कर दी है। फिलहाल मोघट पुलिस ने फिलहाल 4 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in