former-mla-of-multai-and-convenor-of-bhagat-singh-manch-crashed
former-mla-of-multai-and-convenor-of-bhagat-singh-manch-crashed

मुलताई के पूर्व विधायक व भगतसिंह मंच के संयोजक दुर्घटनाग्रस्त

गुना, 04 मार्च (हि.स.)। शहर के सबसे व्यस्तम एबी रोड स्थित ओवरब्रिज पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसकी वजह पुल की मरम्मत का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। बुधवार की रात मुलताई के पूर्व विधायक भगतसिंह यादगार मंच के संयोजक एक्सपांसन ज्वाइंट से दुर्घटनाग्रस्त हो गए। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन (एआइडीवायओ) के लोकेश शर्मा ने बताया कि बीती रात मुलताई के पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम और गुना भगतसिंह यादगार मंच के संयोजक राकेश मिश्रा दुपहिया वाहन से ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी पुल के ऊपर बाहर निकल रहे लोहे के गर्डर (एक्सपांसन ज्वाइंट) की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में मिश्रा को सिर में चोट आई और डॉ. सुनीलम को बाएं कंधे में अंदरूनी चोट पहुंची। उन्होंने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाएं ओवरब्रिज पर आएदिन हो रही हैं। संगठन ने मांग की है कि जल्द ही ओवरब्रिज का शेष काम पूरा किया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारी अधिकारियों, पुल की देखरेख करने वाला सेतु निगम पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in