former-minister-jayawardhan-singh-lashed-out-at-bjp-told-actress-kangana-ranaut-a-bjp-agent
former-minister-jayawardhan-singh-lashed-out-at-bjp-told-actress-kangana-ranaut-a-bjp-agent

भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, अभिनेत्री कंगना रनौत को बताया भाजपा का एजेंट

भोपाल, 14 फरवरी (हि.स.)। मप्र की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर खूब राजनीति हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता कंगना का विरोध कर उनके सेट पर हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने उन्हें कढ़ी सुरक्षा प्रदान करते हुए आश्वस्त किया है। वही इस बीच पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में शुरू हुआ आंदोलन अब धीरे-धीरे राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी फैलता जा रहा है। कांग्रेस इसमें पूरी तरह किसानों के साथ है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के शूटिंग के दौरान कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज होने की बात पर राज्यवर्धन ने कंगना को भाजपा का एजेंट बताया। पूर्व मंत्री ने केन्द्र सरकार पर देश के उद्योगपतियों को फायदा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पर सभी उद्योगों का निजीकरण करने के साथ अब खेती का भी निजीकरण करने जा रही है। कृषि कानून लाकर केन्द्र सरकार किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाने का प्रयास कर रही है। सरसोंं और सोयाबीन तेल के दामों में दोगुना इजाफा होने पर इसका फायदा गुजरात के अडानी ग्रुप को हो रहा है। इस दौरान पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के दाम गिरने पर भी लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in