former-minister-brijesh-rathore-shifted-from-air-ambulance-to-jhansi-to-bhopal
former-minister-brijesh-rathore-shifted-from-air-ambulance-to-jhansi-to-bhopal

एयर एंबुलेंस से झांसी से भोपाल शिफ्ट किए गए पूर्व मंत्री बृजेश राठौर

भोपाल, 25 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मंत्री और पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर की हालत बिगडऩे पर आज रविवार को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए झांसी से भोपाल शिफ्ट किया गया है। उनको इलाज के लिए यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। गौरतलब है कि दमोह उपचुनाव प्रचार प्रसार के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई कांग्रेस नेता कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस दौरान ही पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें दमोह उपचुनाव में प्रभारी बनाया था। इसके बाद से उन्हें ईलाज के लिए झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो पा रहा था। शनिवार को सुबह से उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर अब उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया था। सीएम शिवराज ने बृजेश राठौर को झांसी से एयर एंबुलेंस के जरिए भोपाल लाने के निर्देश दिए थे। आज रविवार को उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल शिफ्ट किया गया है। जहां चिरायु अस्पताल में उनके उपचार का इंतजाम किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in