forest-minister-vijay-shah-will-inaugurate-night-safari-in-van-vihar-today
forest-minister-vijay-shah-will-inaugurate-night-safari-in-van-vihar-today

वन मंत्री विजय शाह आज करेंगे वन विहार में नाइट सफारी का शुभारंभ

भोपाल, 04 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह गुरुवार शाम 7.00 वन में रात्रिकालीन सफारी का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा के शुरू होने पर पर्यटक शाम 7.00 बजे से रात्रि 11 बजे वन विहारी में सफारी का आनंद ले सकेंगे। वन विहार प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं वन मंत्री विजय शाह ने वन विहार के भ्रमण के दौरान यहां नाइट सफारी शुरू किए जाने के निर्देश दिये थे। जिसके उपरांत 04 मार्च से वन विहार में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। नाइट सफारी के शुभारंभ के अवसर पर प्रमुख सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक उपस्थित रहेंगे। वन विहार में चार घंटे की नाइट सफारी शुरू होने से पर्यटकों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हो जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in