food-minister-unfurled-the-main-ceremony-and-took-the-salute-of-the-parade
food-minister-unfurled-the-main-ceremony-and-took-the-salute-of-the-parade

खाद्य मंत्री ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

अनूपपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। जिले में 72वाँ गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अनूपपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने ध्वजा रोहण कर परेंड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नागरिकों को प्रसारित संदेश को दोहराते हुए कहा कि हमारी सरकार ने शपथ लेते ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिना एक भी पल गवाएं द्रुत गति से कार्य करना प्रारंभ किया। मार्च 2020 के उस कठिन समय में कोविड-19 को लेकर प्रदेश में अनेक चुनौतियाँ मुँह बाँये खड़ी थीं। चारों ओर भय, अनिश्चितता, निराशा एवं आशंकाओं का वातावरण था। सरकार ने दो मोर्चों पर एक साथ कार्य करना प्रारंभ किया-पहला, कोरोना आपदा प्रबंधन और दूसरा, अर्थ-व्यवस्था का प्रबंधन सहित अन्य बातें कहीं। मुख्य समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुरुष पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानों ने परेड निकाली और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड में जिला महिला पुलिस बल को प्रथम, जिला होमगार्ड बल को द्वितीय तथा विशेष सशस्त्र बल 10वीं वाहिनी (एसएएफ) सी कम्पनी सागर कैम्प चचाई एवं जिला पुरुष पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियाँ निकाली गईं। उत्कृष्ट झांकियो में मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की झांकी को प्रथम, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को द्वितीय एवं जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवकों को पुरस्कृत किया गया। संचालन जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी अमित श्रीवास्तव एवं प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मौहरी लतिका श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमती सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक सहित अन्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in