food-minister-reviewed-the-arrangements-in-the-temple-premises-in-amarkantak
food-minister-reviewed-the-arrangements-in-the-temple-premises-in-amarkantak

खाद्य मंत्री ने अमरकंटक में मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अनूपपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बुधवार को अमरकंटक में नर्मदा जन्मोत्सव व मुख्यमंत्री के आगवन की तैयारियों संबंध में नर्मदा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार से होने वाले 3 दिवसीय नर्मदा जन्मोत्सव की तैयारियों का निरिक्षण बुधवार को खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में होने कन्या भोज का पूर्वभ्यास किया गया। साथ ही मां नर्मदा आरती स्थल सहित अन्य स्थानों का निरिक्षण का आवश्यक दिश निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मिलिन्द कुमार नागदेवे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुष्पराजगढ अभिषेक चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in