खाद्य मंत्री ने अनूपपुर में किया उप-तहसील कार्यालय शुभारंभ

food-minister-inaugurates-sub-tehsil-office-in-anuppur
food-minister-inaugurates-sub-tehsil-office-in-anuppur

भोपाल/अनूपपुर, 06 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने शनिवार को जिले के ग्राम फूनगा में उप-तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शनिवार को प्रात: 10 बजे अनूपपुर पहुंचने के पश्चात सर्किट हाऊस में स्थानीय प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जन सामान्य से मुलाकात की। मुलाकात के पश्चात वे ग्राम फूनगा में उप-तहसील कार्यालय के शुभारंभ के लिए रवाना हुए। मंत्री सिंह फूनगा से परासी पहुंचे एवं स्थानीय कार्यक्रम के पश्चात वे रात्रि विश्राम कर रविवार को अनूपपुर से प्रस्थान कर सोमवार की सुबह भोपाल पहुंचेंगे। खाद्य मंत्री ने फुनगा में किया पौधरोपण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह नेफुनगा में नवीन उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ कर परिसर में आम का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का जन-जन को संदेश दिया और लोगों से पौधे रोपने एवं उनके संरक्षण का आव्हान किया। खाद्य बिसाहूलाल मंत्री सिंह ने नवीन उप तहसील कार्यलय परिसर में आम, नींबू, अमरूद, कटहल, आंवला, करंज जैसी प्रजातियों के करीब 120 पौधे लगाए गए। उन्होंने पौधों की सिंचाई एवं उनकी सुरक्षा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उक्त अवसर पर सहायक संचालक उद्यान व्हीडी नायर समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in