female-prisoner-under-trial-in-raisen-jail-commits-suicide-by-hanging
female-prisoner-under-trial-in-raisen-jail-commits-suicide-by-hanging

रायसेन जेल में बंद विचाराधीन महिला कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायसेन, 28 फरवरी (हि. स.) | रायसेन जिला जेल में बंद विचाराधीन महिला कैदी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल के सुरक्षाकर्मी फांसी के फंदे से उतारकर शासकीय अस्पताल ले गए, जहां उसका पोस्ट मार्टम कराया गया। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने इस मामले में ज्यूडिशियल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीओपी अदिति भावसार ने बताया कि 35 वर्षीय महिला बेनीबाई अहिरवार जेल की बेरिक में बंद थी। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे वह स्नानागार पहुंची और साड़ी से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे जेल कर्मियों ने उसे फांसी पर लटके देखा और तत्काल फंदे से उतरा, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी | महिला कैदी ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पाया है। बताया गया है कि मृतक महिला पर 20 फरवरी को बेगमगंज के पास अपने पति रोहित अहिरवार के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप है। महिला पर बेगमगंज थाने में उक्त मामला दर्ज है। महिला उसी मामले में जेल में बंद थी। महिला को उसके पति ने ही गोली मारकर लूट की फर्जी कहानी रची थी। घटना के बाद महिला का पति रोहित अस्पताल से फरार हो गया था। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टर अंकिता बरगड़िया ने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है और शेष जानकारी पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / नीलेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in