female-prisoner-hanging-on-the-noose-in-the-barracks-of-the-jail-the-commission-took-cognizance
female-prisoner-hanging-on-the-noose-in-the-barracks-of-the-jail-the-commission-took-cognizance

जेल के बैरक में फंदे पर झूली महिला बंदी, आयोग ने लिया संज्ञान

भोपाल, 02 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय में एक महिला बंदी द्वारा जेल के बैरक में आत्महत्या किए जाने पर संज्ञान लिया है। इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने जेल विभाग के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला जेल रायसेन के जेल अधीक्षक से रिकार्ड सहित प्रतिवेदन मांगा है। मानव अधिकार आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिला जेल रायसेन में एक महिला कैदी ने बीते रविवार को बैरक में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका बेनी बाई पर 20 फरवरी को बेगमगंज के पास अपने पति के साथ मिलकर फर्जी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप था। उसके पति रोहित ने एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर साजिश रची थी। इसमें महिला की कमर में गोली मारी गई थी। साजिश का खुलासा होने पर रोहित फरार हो गया था। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in