farmers-are-the-means-of-doing-politics-for-congress-home-minister
farmers-are-the-means-of-doing-politics-for-congress-home-minister

कांग्रेस के लिए किसान राजनीति करने का जरिया हैं: गृह मंत्री

भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को राहुल गांधी पर कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए किसान केवल राजनीति करने का जरिया हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बुधवार को ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, जबकि हम काम करते हैं। पूरा देश भाजपा के विकास मॉडल के साथ है और गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे जनता के इसी भरोसे का प्रतीक हैं।’ अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के लिए किसान सिर्फ राजनीति करने का जरिया हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के कृषि कानूनों पर गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार किसानों के हित में मजबूती से कदम उठा रही है।’ हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in