facing-challenges-increases-our-self-esteem-culture-minister-usha-thakur
facing-challenges-increases-our-self-esteem-culture-minister-usha-thakur

चुनौतियों का सामना करने से बढ़ता है हमारा आत्मबल : संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर

भोपाल, 16 मार्च (हि.स.)। प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं चुनौतियों का डटकर सामना करें। चुनौतियों का सामना करने से हमारा आत्मबल बढ़ता है। चुनौतियां हमें मजबूत बनाती हैं। मंत्री उषा ठाकुर मंगलवार को राजधानी भोपाल के तुलसी नगर स्थित नर्मदा भवन में आयोजित ऊर्जस्विता सम्मान समारोह-2021 को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 16 महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से सम्मानित किया। संस्कृति मंत्री ने कहा कि रचनात्मक कार्यों के माध्यम से महिलाएँ 21वीं सदी के भारत में योगदान करें। नारी विश्व की निर्माण शक्ति है। महिलाएँ जैसा चाहें, वैसा वातावरण निर्मित कर सकती हैं। बच्चों को सदमार्ग पर ले जाने माँ की अहम भूमिका होती है। सभी महिलाएँ पावन कार्यों में जुटकर जीवन को सार्थक बनायें। राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने के लिये निरंतर प्रयास करें। कार्यक्रम का आयोजन अपने 10वें स्थापना दिवस पर अनुनय एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.जे. राव, सेवानिवृत्त आईएफएस डॉ. ए.के. भटटाचार्य, पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन प्रो. पुष्पेन्द्र पाल सिंह, अमित शर्मा, कार्यक्रम की संयोजक माही भजनी सहित महिलाएँ एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in