dr-shrikant-b-patil-becomes-the-new-chairman-of-crisp-took-charge
dr-shrikant-b-patil-becomes-the-new-chairman-of-crisp-took-charge

डा. श्रीकान्त बी. पाटिल बने क्रिस्प के नए अध्यक्ष, किया पद भार ग्रहण

भोपाल, 18 फरवरी (हि.स.)। क्रिस्प सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डा. श्रीकान्त बी. पाटिल द्वारा गुरुवार को पदभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ. पाटिल द्वारा क्रिस्प के विभिन्न विभागाध्यक्षों से विस्तृत चर्चा की। नए अध्यक्ष द्वारा क्रिस्प की विभिन्न कार्यशालायों का भ्रमण भी किया गया। वता दें कि डा. श्रीकान्त बी. पाटिल, कौशल विकास में पीएचडी, कप्यूटर विज्ञान मे स्नातकोत्तर, एमबीए एवं अन्य डिग्रियों के धारक हैं। उन्होंने एचपी एवं आईबीएम जैसी प्रतिष्ठित कम्पनियों मे भी लगभग 15 वर्षो तक अपनी सेवाऐं दी है। पाटिल भारत सरकार एवं महाराष्ट्र शासन द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत समितियों में विभिन्न पदों के लिए मनोनीत किए जा चुके हैं। क्रिस्प के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश शर्मा ने श्री पाटिल का स्वागत किया एवं क्रिस्प के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। कौशल विकास के क्षेत्र में विगत 23 वर्षों से क्रिस्प द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। डा. पाटिल ने क्रिस्प द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की एवं कर्मचारियों की कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में क्रिस्प निरन्तर प्रगति करता रहेगा एवं न केवल भारत बल्कि विश्व प्रसिद्ध संस्था बनेगा एवं मध्यप्रदेश का परचम विश्वभर में लहराएगा। डा. पाटिल ने विश्वास दिलाया कि क्रिस्प की प्रगति एव उन्नति के लिए वे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in