dr-neerja-gupta-took-charge-of-sanchi-university
dr-neerja-gupta-took-charge-of-sanchi-university

डॉ. नीरजा गुप्ता ने संभाली सांची विश्वविद्यालय की कमान

भोपाल, 23 फरवरी (हि.स.)। डॉ. नीरजा ए. गुप्ता ने सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. गुप्ता मंगलवार को भोपाल पहुंची और विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय में पद संभाला। कुलसचिव अदिति कुमार त्रिपाठी व उपकुलसचिव वंदना जैन ने नवागत कुलपति महोदया का स्वागत कर पदभार ग्रहण की औपचारिकताएं पूर्ण कराईं। सांची विश्वविद्यालय से पूर्व डॉ. नीरजा गुप्ता गुजरात अहमदाबाद के खानपुर स्थित भारतीय विद्या भवन के आरए कॉलेज ऑफ आट्र्स एंड कॉमर्स में प्रोफेसर व प्राचार्य के पद पर सेवाएं दे रही थीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सोमवार को उन्हें सांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया था। डॉ. गुप्ता 2006 से 2012 तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय के विदेश शिक्षा कार्यक्रम की सलाहकार भी रह चुकी हैं। उन्होंने 1992 में मेरठ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। वे हिंदी, संस्कृत, गुजराती, मराठी, असमिया के अतिरिक्त उर्दू भाषा का भी ज्ञान रखती हैं। साथ ही प्राकृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषा में भी उन्हें महारथ हासिल है। अंग्रेजी के साथ डॉ. गुप्ता रूसी भाषा पर भी विद्वता रखती हैं और वे अकादमिक कार्यक्रमों हेतु 42 देशों की यात्राएं कर चुकी है। डॉ गुप्ता 16 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से भी जुड़ी हुई हैं। उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों में मुख्य निदेशिका के रूप में भी नियुक्त किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश /राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in