Donated and performed charity by offering Ardhya Puja to Sun God
Donated and performed charity by offering Ardhya Puja to Sun God

सूर्य देवता को दिया गया अर्ध्य पूजा अर्चना कर किया दान-पुण्य

सूर्य देवता को दिया गया अर्ध्य पूजा अर्चना कर किया दान-पुण्य गुना 14 जनवरी (हि.स.)। भारतीय संस्कृति के वैशिष्ट्य प्रदर्शित करने वाले त्यौहारों में से एक मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को जिले भर में धूमधाम के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर चहुँओर त्यौहारी धूम देखने को मिली। पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं ने शुभ मुर्हूत में स्नान कर सूर्य देवता को अर्ध्य दिया। फिर पूजा अर्चना कर खूब दान-पुण्य किया। इसके साथ ही केदारनाथ, मालपुर एवं गादेर गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुँचे। यहां मेले का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दिन भर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसी तारतम्य में संक्रांति पर जहां लोगों ने पारंपरिक लड्डू, पकौड़ें, मगोड़े आदि चटखारे लेकर खाए तो पतंग उड़ाने के साथ ही गिल्ली-डंडा खेलकर टोल भी मारे। इसके अलावा कई संगठनों ने गरीब बस्तियों में जाकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। पर्वी स्नान किया गुफाओं में विराजे बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लोग सुबह से ही पर्वी स्नान कर मालपुर, गादेर और केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन-अर्चन करते हुए लड्डू और खिचड़ी आदि का दान धर्म भी किया। शहर के निकट मालपुर गुफा पर स्थित कुंड में श्रद्धालुओं ने पर्वी स्नान किया एवं गुफा में विराजमान सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन लाभ कर मेले का लुत्फ उठाया। शहर से लगभग 40 किमी दूर केदारनाथ धाम के प्राकृतिक कुंड एवं झरनों में मकर संक्रांति पर्व का स्नान करने अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे एवं भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके साथ ही खिचड़़ी, मूंग का दान किया। ज्योतिषचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, मूंग आदि का दान और पर्वी स्नान का विशेष महत्व है। आज ही के दिन भागीरथ की आराधना से गंगाजी का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन भागीरथ ने अपने पितरों के मोक्ष के लिए तर्पण किया था। इसलिए संक्रांति के दिन दान और स्नान से ग्रहों की शांति और पितरों को प्रसन्नाता मिलती है। गजक, लड्डू व ऊनी टोपी व मास्क वितरित किए, पेंशनर संघ ने संक्रांति पर्व पर खेड़ापति कॉलोनी स्थित सेवा भारती के कन्या छात्रावास में गजक, लड्डू व ऊनी टोपी व मास्क वितरित किए, वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने गुरुवार को मकर सक्रांति पर्व बजरंगगढ़ की गरीब बस्ती में पहुुँचकर मनाई। संगठन के कार्यकर्ता अपने घरों से तिल के लड्डू और कपड़े लेकर आए थे, जो उन्होने बच्चों को वितरित किए। नए वस्त्र पहन बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष निशांत शर्मा, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अमित तिवारी, जिला मंत्री सुमित शर्मा, सौरभ शर्मा, दीपक अभिषेक और जय शर्मा उपस्थित रहे।मं मेले का हुआ आयोजन केदारनाथ, मालपुर एवं गादेर में मकर संक्रांति के अवसर पर मेले का आयोजन किया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने यहां खूब खरीददारी की। इसके साथ ही झूला भी झूले। उल्लेखनीय है कि इस बार मकर राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, गुरू व शनि पंचग्रही सुखद संयोग बना, जो मिश्रित फलकारक रहा। इस मौके पर विराट हिंदु उत्सव समिति द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थलों और मंदिरों पर अनुष्ठान, संकीर्तन एवं सत्संग सभाओं का आयोजन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in