dismantling-of-medical-university-is-not-tolerated-employees-union
dismantling-of-medical-university-is-not-tolerated-employees-union

मेडीकल विश्वविद्यालय का विखण्डन बर्दास्त नहीं :कर्मचारी संघ

जबलपुर,18 जून (हि.स.)| मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जबलपुर स्थिति आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय को विखंडित कर भोपाल ले लाने के एजेण्डे पर प्रबंधन द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है। मध्यप्रदेश की एक मात्र आयुर्विज्ञान युनिर्वसिटी के विखंडित होने से संस्कारधानी का गौरव समाप्त होगा ही और युनिर्वसिटी में कार्यरत सैंकड़ों कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को भी विस्थापित होना पड़ेगा। जिसको लेकर संघ ने समस्त राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी प्रश्न चिन्ह अंकित किया है और जबलपुर स्थित सैंकडों प्रमुख संस्थानों के मुख्यालयों को रातों.रात राजधानी ले जाया गया और संस्कारधानी के सभी प्रवुद्धजन मूखदर्शक बने रहे। जिसका विरोध संघ के द्वारा लगातार किया जा रहा है। संघ आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के विखण्ड के प्रयासों की निन्दा करता है। हिन्दुस्थान समाचार/ददन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in