digvijay-singh-calls-on-rahul-gandhi-to-take-charge-of-congress-party-again
digvijay-singh-calls-on-rahul-gandhi-to-take-charge-of-congress-party-again

दिग्विजय सिंह ने किया राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने का आव्हान

भोपाल, 09 फरवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी को जन भावनाओ के प्रति संवेदनशील और दूरदर्शी नेता करार देते हुए दोबारा पार्टी की कमान सभालने का आव्हान किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता थे, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खड़े रहे। 2019 के चुनाव परिणाम जो भी रहे हो उसके लिए अकेले राहुल गांधी जिम्मेदार नही है। हम सब जिम्मेदार है,यह हमको स्वीकारना पड़ेगा। दिग्विजय सिंह मंलवार को भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा कृषि कानून के खिलाफ़ आयोजित संसद घेराव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को दूरदर्शी और जन कल्याण के लिए संवेदनशील नेता करार देतें हुए कहा ‘राहुल गांधी ही है जिन्होंने देश को सबसे पहले करोना महामारी के बारे में आगाह किया था, चीन की घुसपैठ को उजागर किया और आज किसानों व मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे है। हमें उन्हें पुन: पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए मनाना होगा, तैयार करना होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in