digvijay-accounts-belong-to-india-but-to-pakistan-minister-sarang
digvijay-accounts-belong-to-india-but-to-pakistan-minister-sarang

दिग्विजय खाते हिन्दुस्तान की, बजाते पाकिस्तान की हैं: मंत्री सारंग

भोपाल, 14 जून (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा एक पाकिस्तानी पत्रकार के साथ क्लब हाउस चैट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दिग्विजय को इस मामले में भाजपा नेताओं के लगातार हमले झेलना पड़ रहे हैं। वहीं, सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी इसी को लेकर दिग्विजय पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजयसिंह को गद्दार बताते हुए कहा कि वे खाते हिन्दुस्तान की हैं और गाते पाकिस्तान की हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को दिग्विजयसिंह पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिग्विजयसिंह गद्दार हैं। वो खाते हिंदुस्तान की है गाते पाकिस्तान की है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पाकिस्तान परस्ती का काम कर रही है। लेडी माउंटबेटन के साथ जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के टुकड़े करने का काम किया था, वही डीएनए आज भी कांग्रेस के नेताओं में मौजूद है। उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत से अलग करने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाई थी और उनके समय से ही कांग्रेस के नेताओं ने इस देश में अराजकता फैलाने का काम किया था। मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ हो या अन्य कोई कांग्रेस का नेता हो यह लोग लगातार पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। दिग्विजयसिंह भूल गए हैं कि इस देश की संसद में धारा 370 हटाई गई थी। भारत लोकतंत्र के आधार पर चलने वाला देश है। यह नेहरू परिवार के साम्राज्यवाद का देश नहीं है। सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने देश के साथ गद्दारी की है। कांग्रेस को आगे आकर इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। सारंग ने कहा कि, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस को चेतावनी देना चाहता हूं कि यदि इस तरह का वह काम करेंगे तो देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in