dig-darbar-dig-stayed-in-burhanpur-for-two-days-also-knew-the-problems-of-policemen
dig-darbar-dig-stayed-in-burhanpur-for-two-days-also-knew-the-problems-of-policemen

डीआईजी दरबारः दो दिन बुरहानपुर में रूके डीआईजी, पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी जानी

- नेपानगर में भी एसडीओपी कार्यालय और थाने का किया किया निरीक्षण बुरहानपुर, 30 जून (हि.स.)। खरगोन रेंज डीआईजी तिलक सिंह मंगलवार-बुधवार को बुरहानपुर में रहे। इस बीच मंगलवार रात में नेपानगर गए और एसडीओपी कार्यालय तथा थाने का निरीक्षण किया तो वहीं दूसरे दिन सुबह डीआईजी दरबार लगा। जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं बताई। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि खुद को फिट रखें। बुधवार सुबह इनडोर स्टेडियम में डीआईजी तिलक सिंह के नगर आगमन के चलते पुलिस सैनिक दरबार लगाया गया। जिसमें सभी थाना प्रभारी, पुलिस जवान, यातायात पुलिस जवान मौजूद थे। इस दौरान इस दौरान खरगोन रेंज डीआईजी तिलक सिंह ने अपने सैनिक दरबार में पुलिस जवानों से उनकी समस्याएं पूछी। पहले तो कई पुलिस जवान अपनी समस्या बताने में हिचकिचाते रहे, फिर एक-एक कर अपनी समस्या बताने लगे। किसी ने आवास की समस्या बताई तो किसी जवान ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस जवानों की तनख्वाह बहुत कम है। उसके लिए प्रयास किए जाए। एक महिला यातायात आरक्षक ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एसपी साहब ने जब मेरी मां को कोरोना वायरस हुआ तो मां का समय पर उपचार किया गया। कई पुलिस जवानों ने अपने अटैचमेंट की समस्या रखी तो कई पुलिस जवानों ने अपने ग्रह नगर ट्रांसफर किए जाने की मांग की। डीआईजी तिलक सिंह ने जवानों को बातों बातों में नौकरी करने का मकसद भी समझा दिया और अपने आप को फिट रखने के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समस्या सभी के परिवार में होती है, लेकिन आप अपने आप को फिट रखेंगे तो हर समस्या का समाधान स्वयं निकाल पाओगे। कुछ देर के लिए डीआईजी तिलक सिंह ने पुलिस सैनिक दरबार को खुशनुमा माहौल में बदल दिया और अपने पुलिस जवानों के साथ हंसी मजाक करने लगे। डीआईजी ने बुरहानपुर की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे कभी भी लॉयन ऑर्डर के लिए बुरहानपुर आना नहीं पड़ा। यहां पर आकर कभी कैंप करना नहीं पड़ा। यहां की पुलिस की टीम और लोग बहुत अच्छे हैं। दो थाने सर्वश्रेष्ठः सारा रिकार्ड मैंटेन डीआईजी तिलक सिंह ने थाना लालबाग और निंबोला का भी निरीक्षण किया। इन दोनों थानों को उन्होंने सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना और कहा कि इंदौर रेंज में जितने भी थाने हैं। उसमें सबसे सर्वश्रेष्ठ यह दो थाने हैं। डीआईजी ने कहा कि निश्चित ही दोनों थाने आईएसओ प्रमाण पत्र के लिए चयनित किए जाएंगे। यह प्रदेश के सभी थानों में मॉडल के रूप में स्थापित हुए हैं। खरगोन रेंज डीआईजी ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन्होंने टीम बहुत अच्छी बनाई है और उनकी टीम में उनके मार्गदर्शन में बुरहानपुर के थानों को उन्नयन हुआ है। अगली श्रेणी में कोतवाली थाना और नेपानगर थाने का उन्नयन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in