Court issues arrest warrant against BSP MLA Rambai's husband
Court issues arrest warrant against BSP MLA Rambai's husband

बसपा विधायक रामबाई के पति के खिलाफ अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

दमोह, 09 जनवरी (हि.स.)। जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह के खिलाफ हटा न्यायालय ने कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि हटा के कांग्रेस नेता देवेन्द्र चौरसिया और उनके पुत्र सोमेश चौरसिया पर मार्च 2019 में बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें देवेन्द्र की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कांग्रेस नेता पर हमला करने के आरोप में हटा थाना पुलिस ने पथरिया विधायक रामबाई के पति गोविन्द सिंह, देवर शैलेन्द्र, भाई लोकेश समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन गोविन्द सिंह अब तक फरार है। अधिवक्ता मनीष नगाइच ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह देवेंद्र चौरसिया के पुत्र सोमेश ने मामले में हटा न्यायालय में आवेदन देकर आरोपित गोविन्द सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उन्होंने न्यायालय में दलील दी कि गोविंद सिंह पर पहले से इतने आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इसके बाद न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in