corona-infected-figures-decreased-but-39-jawans-got-infected-and-police-clashes-erupted
corona-infected-figures-decreased-but-39-jawans-got-infected-and-police-clashes-erupted

कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आई, लेकिन 39 जवानों के संक्रमित होने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प

रतलाम,12अप्रैल(हि.स.)। कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े निरंतर बढ़ रहे हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट के आंकड़े सोमवार को प्राप्त हुए, जिसमें पिछले आंकड़ों की तुलना में कमी आई है। पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 130 तक आकर थम गया है। इनमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि विभिन्न थानों के 39 पुलिस जवान संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। अधिकृत जानकारी के अनुसार संक्रमित इन पुलिस जवानों में बिलपांक के 11, कालुखेड़ा के 18, पिपलौदा का 1, दो बत्ती केे 7 तथा अन्य थानों के 2 पुलिसकर्मी शामिल हैं। कालुखेड़ा में एक ही थाने के 18 पुलिस जवानों के संक्रमित होने से वहां जवानों की वैकल्पिक पदस्थाना किए जाने की जानकारी मिली है। इतनी अधिक संख्या में संक्रमित पाए जाने पर पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया है। रविवार को प्रियदर्शनी नगर रतलाम के 71 वर्षिय पुरूष, इंद्रानगर की 65 वर्षिय महिला तथा महावीर नगर की 74 वर्षिय महिला की कोरोना के कारण मौत हो गई। प्रदेश के मेडीकल बुलेटिन के अनुसार रतलाम का अब प्रदेेश में 7 वां स्थान है, जहां कोरोना का प्रभाव अधिक है। अभी तक यहां 6939 मरीज पाजेटीव पाए गए है। कुल 113 लोगों की मृत्यु हुई है। अभी तक 5936 पाजेटीव मरीज स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। एक्टिव कंटेनमेंट एरिये 1363 बनाए जा चुके है। अभी तक 1 लाख 4 हजार 357 संक्रमण के संदिग्ध प्रकरणों की जांच की जा चुकी है। आईसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 944 है। 451 मरीजों के सेम्पल मेडीकल कालेज से तथा 933 सेम्पल सुपराटेक से आना बाकी है। 91 पाजेटीव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। टेलीमेडीसीन यूनिट द्वारा होम कोरोनटाईन किए गए संदिग्धों की फालोअप संख्या 1269 है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम जिले के लिए कोविड प्रभारी मंत्री के रूप में जगदीश देवड़ा की नियुक्ति की है, जिन्होंने रतलाम में कोरोना संदिग्ध मरीजों की तथा उनकेे उपचार आदि की व्यवस्था के संबंध में समीक्षा प्रारंभ कर दी है। हिंदूस्थान समाचार/शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in