congressmen-jammed-the-highway-in-support-of-the-farmers39-movement
congressmen-jammed-the-highway-in-support-of-the-farmers39-movement

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया हाइवे जाम

राजगढ़, 06 फरवरी (हि.स.)। किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जिले भर में कांग्रेसियों ने हाइवे पर बैठकर चक्काजाम किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। देश भर में किए जा रहे प्रदर्शन के साथ ही जिला,ब्लाॅक स्तर पर कांग्रेसियों ने हाइवे पर चक्काजाम किया। कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय राजगढ़ में ब्यावरा नाका, ब्यावरा शहर में हाइवे-3 स्थित गुना नाका, जीरापुर में माचलपुर नाका, खुजनेर में पचोर रोड़, तलेन में पचोर-आष्ठा रोड़, सुठालिया में ब्यावरा-सिरोंज मार्ग सहित अन्य नगरों में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्यावरा में गुना नाका पर ब्लाॅक स्तर पर किए गए प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने हाइवे-3 पर चक्काजाम किया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें देखी गई। धरना प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारी सहित बड़ी तादाद में पुलिसबल मौजूद रहा। किसान आंदोलन के समर्थन में किए गए प्रदर्शन में किसानों की संख्या कम देखने में आई, वहीं कांग्रेसजन मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान बिल को काला कानून की संज्ञा देते नजर आए। दो से तीन घंटे तक हाइवे पर वाहनों की आवाजही बंद रही, जिससे दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें देखी गई। जीरापुर में माचलपुर नाका पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया, वहीं ब्यावरा स्थित गुना नाका पर ब्लाॅक अध्यक्ष महेन्द्रसिंह यादव की अगुआई में प्रदर्शन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in