congress39s-strike-against-inflation-showed-slight-effect-in-ratlam
congress39s-strike-against-inflation-showed-slight-effect-in-ratlam

महंगाई केे खिलाफ कांग्रेस के बंद का रतलाम में दिखा मामूली असर

रतलाम, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस केे आव्हान पर जिले में भी शनिवार को बंद का मामूली असर देेखने में आया। सभी स्थानों पर कांग्रेस नेता दुकानें बंद करते नजर आए, लेेकिन कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी, जबकि अधिकांश दुकानें खुली हुई रही। बंद का आव्हान प्रात: सेे दोपहर 2 बजे तक किया गया था। शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता झुंड बनाकर दुकानेें बंद कराते नजर आए, लेकिन जैसे ही कार्यकर्ताओं का जत्था वहां से हटा लोगों ने दुकानें पुन: खोल ली। दुकानेें बंद करने का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेेंडर के लगातार बढ़तेे दामों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी बंद का आव्हान किया था। शुक्रवार को वाहनों पर सवार होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली भी निकाली और आंग्रह किया था कि शनिवार को लोग अपना व्यापार व्यवसाय बंद रखे। शनिवार को वाहनों पर रैैलियां निकली और जगह-जगह दुकान बंद करवाते हुए कार्यकर्ता नजर आए। सड़क पर उतरेे कांग्रेस नेताओं ने दुकानें बंद करवाने के दौरान भाजपा विरोधी नारे लगाए तथा मोदी पर तानाशाही का आरोप भी लगाया। पेेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि सेे आम जनता परेशान है,लेकिन इस परेशानी में भी जो समर्थन बंद केे दौरान नागरिकों का मिलना था वह नहीं मिला, इससे भी कई कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज नजर आए। एक नेता ने तो यहां तक कहा कि सरकार की नीतियों का लाख कांग्रेस विरोध करें लेेकिन जनता का जो सहयोग मिलना चाहिए वह नहीं मिलता। इससे विपक्षी राजनैतिक दल भी आंदोलन करने में हिचकते है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का समर्थन जरूरी है तभी महंगाई नियंत्रित करने में सफलता मिलेेगी। रैली में दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रभु राठौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेेन्द्र कटारिया, वरिष्ठ नैत्री यास्मीन शैरानी, पूर्व महापौर पारस सकलेचा सहित कई पूर्व पार्षद, कांग्रेस नेता, एनएसयूआई, सेवादल, महिल कांग्रेस, विधि प्रकोष्ठ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता-कार्यकर्ता नजर आए। सैलाना पूर्णरूप से बन्द रहा सैलाना प्रतिनिधि केे अनुसार ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस की बढती कीमतों तथा आम वस्तुओं में कमर तोड़ महंगाई के विरोध में सैलाना पूर्ण रूप से दोपहर 2 बजे तक बन्द रहा। विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में राजवाड़ा चौक से रैली के रूप में युवा हाथों में साइकिल व दो पहिया वाहन को ठेले पर रखकर महंगाई विरोधी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए बस स्टैंड पंहुचे। विधायक गेहलोत ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई, गैस डीजल,पेट्रोल के दामो में जारी निरन्तर वृद्धि के विरोध में हमारे छोटे से अनुरोध पर आप सभी ने अपना व्यवसाय बन्द रख कर कोंग्रेस को समर्थन देकर सफल बनाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र में बैठी सरकार देश मे दो उद्योगपति अडानी व अम्बानी के इशारों पर चलते हुए चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है जबकि देश की आम जनता इस महंगाई की आग में झुलझ रही है जिसे कोई देखने व सुनने वाला नही है।यह सरकार देश मे 90 दिन से चल रहे किसान आंदोलन को भी अनदेखा कर रही है जबकि किसान अन्नदाता है। पश्चात उपस्थित आम जनो के साथ पुलिस थाना पहुचकर विधायक गेहलोत ने राष्ट्रपति के नाम कोंग्रेस द्वारा दिये गए ज्ञापन का वाचन कर तहसीलदार संतोष रत्नावत को सौंपा। इस अवसर पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, श्रीराम चोधरी,महेंद्र शुक्ल, युवा नेता हनी गेहलोत, रामप्रसाद चंदेल,राधेश्याम पाटीदार, पप्पन पठान,परिषद उपाध्यक्ष चेतन्य शुक्ल लक्की,पार्षद विशाल धभाई,शांतिलाल पाटीदार, अशोक चोधरी,दिनेश सोनी,धनसुख सुराणा,ब्रजेश चौधरी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन,व्यापारी,किसान व आम नागरिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in