भेंट स्वरूप मिले अंगवस्त्र से डरी कांग्रेस, मंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने पर मचा घमासान
भेंट स्वरूप मिले अंगवस्त्र से डरी कांग्रेस, मंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने पर मचा घमासान

भेंट स्वरूप मिले अंगवस्त्र से डरी कांग्रेस, मंत्री के जन्मदिन पर बधाई देने पर मचा घमासान

अनूपपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को पूरे जिले से लोगों ने अनके घर पहुंच कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इसमें जिला प्रशासन समेत विपक्षी दलों के लोग भी शामिल रहे। बधाई देने के बाद चर्चा के दौरान बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि आपको देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है यह कहते हुए भाजपा निशान का अंग वस्त्र सभी को भेट स्वरूप पहना दिया। इसे उपस्थित लोगो ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया में यह कहते हुए वायरल किया कि पूर्व अनूपपुर नपाध्यक्ष राम खेलावन राठौर, रेल्वे कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव, अनूपपुर मंडलम अध्यक्ष उमेश राय एवं जिला उपध्याक्ष राकेश गुप्ता सहित अन्य ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने आनन फानन में समचार जारी कर सभी के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी। सोशल मीडिया में छायाचित्र के वायरल होने और भाजपा जिला मिडिया प्रभारी की खबर के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया इस सब के बाद अनूपपुर से लेकर भोपाल तक के फोन घनघना उठे, सभी के मन में सच जानने की इच्छा रही। तबतक उमेश राय के पास कई कांग्रेसी विधायकों के फोन भाजपा में जाने की खबरों के बारे में जानकारी लेकर पार्टी में रहने की सलाह दी, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सचिव ने भी इस खबर की पुुष्टि के लिए राय को फोन लगा सच्चाई जानी। इस विवाद को बढ़ते देख पूर्व अनूपपुर नपाध्यक्ष राम खेलावन राठौर, रेल्वे कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री लक्ष्मण राव, अनूपपुर मंडलम अध्यक्ष उमेश राय, एवं उपध्याक्ष राकेश गुप्ता ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने-अपने वक्तव्य जारी कर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताई और बिसाहूलाल सिंह से परिवारिक संबंधो का हवाला देते हुए कहां भाजपा चुनाव चिन्ह का अंग वस्त्र भेंट स्वरूप मिला है। हम कांग्रेस में है और रहेंगे। देर रात और दूसरे दिन तक यह लोगो के बीच चर्चा का विषय रहा कि कांग्रेस में रहते बिसाहूलाल सिंह के खास रहे सभी ने कांग्रेस छोडऩे से इंकार किया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in