कार्यकारिणी कांग्रेस की, पदाधिकारी बनाए भाजपा कार्यकर्ता
कार्यकारिणी कांग्रेस की, पदाधिकारी बनाए भाजपा कार्यकर्ता

कार्यकारिणी कांग्रेस की, पदाधिकारी बनाए भाजपा कार्यकर्ता

गुना, 01 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस की शहर और ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी को लेकर बेहद चौंकाने वाली और गंभीर जानकारी सामने आई है। खबर है कि कार्यकारिणी भलें ही कांग्रेस की गठित की गई हो, किन्तु इसमें जो पदाधिकारी बनाए गए हैं, वह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। यह सूची में शामिल पदाधिकारियों का कहना है। इसको लेकर उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया से शनिवार को शिकायत भी की। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के बावजूद उन्हें कांग्रेस का पदाधिकारी या आमंत्रित सदस्य बना दिया गया है। इसको लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात भी कही है। हम तो भाजपा के कार्यकर्ता कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों-पदाधिकारियों का कहना है कि वह तो भाजपा के कार्यकर्ता हैं और पंचायत मंत्री संजू सिसौदिया के साथ है। संगठन सचिव बाबूलाल रघुवंशी ने बताया कि उन्हें संगठन सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई और उनसे इसको लेकर पूछा तक नहीं गया। सूची में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल कंवल सिंह का कहना है कि वह कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं, यह उन्हें पता तक नहीं है। कमल सहरिया, भगवान लाल लोधा सरपंच, ओमकार लाल मीना आदि का कहना है कि वह तो भाजपा में आ गए है। वह पहले भी संजू भैया के साथ थे आज भी है। कई पदाधिकारियोंं ने तो बकायदा वीडिया जारी कर अपनी नियुक्ति का खंडन किया है। रजक समाज भी कार्यकारिणी में खुद को सम्मानजनक स्थान नहीं मिलने को लेकर नाराज है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़़ेरिया का कहना है कि समाज इसका जवाब आने वाले चुनाव में कांग्रेस को देगा। दुर्गति का शिकार है कांग्रेस कांंग्रेसी की कार्यकारिणी में अपने कार्यकर्ताओं के शामिल होने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस दुर्गति का शिकार हो गई है। इतनी की उसके पास अपने कार्यकर्ता भी नहीं बचे है। इसलिए वह भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना पदाधिकारी बना रही है। भाजपा के मुताबिक अपने यहां मची भगदड़ को रोकने के प्रयासों के कारण ही कांग्रेस ने बिना सोचे-समझे रेवडिय़ों की तरह पद बांट दिए। पंचायत मंत्री संजू सिसौदिया का कहना है कि कांग्रेस अब खत्म हो गई है। सब राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े थे और अभी उनके साथ है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in