कांग्रेस की झूठ की राजनीति का देंगें मुंहतोड़ जवाब : विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस की झूठ की राजनीति का देंगें मुंहतोड़ जवाब : विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस की झूठ की राजनीति का देंगें मुंहतोड़ जवाब : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 08 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में 15 सालों तक भाजपा की सरकार रही। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया, लेकिन झूठ के दम पर 15 महीनों के लिए आई कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को बंटाढार कर दिया। कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की छाया में प्रदेश का बर्बाद करने का काम किया। कांग्रेस ने किसान, युवा, महिला, बेरोजगार सहित हर वर्ग से झूठ बोलने का काम किया। कांग्रेस की इस झूठ की राजनीति का हम विधानसभा उपचुनावों में मुंहतोड़ जवाब देंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में हुई युवा मोर्चा की बैठक में कही। प्रदेश में मजदूरों की सेवाभाव के लिए जाना जाता है उन्होंने कहा कि चौथी बार मुख्यमंत्री बनते ही शिवराजसिंह चौहान ने 100 दिनों में कोरोना संकट की विषम परिस्थितियां होते हुए भी समाज के हर वर्ग की सेवा की है। हमें गर्व है कि कोरोना संकटकाल में पूरे देश में अगर किसी प्रदेश में मजदूरों की सेवाभाव के लिए जाना जाता है तो वह हमारा मध्यप्रदेश है। कांग्रेस ने वल्लभ भवन से सरकार चलाई, जिससे जनता से हमेशा इनकी दूर रही। 15 महीनों में प्रदेश में चारों ओर अराजकता और भयावह स्थिति थी। कमलनाथ सरकार ने भाजपा के समय शुरू की गयी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया, बल्कि गरीबों पर अत्याचार किए और हमारे कार्यकर्ताओं और वैचारिक संगठनों पर प्रहार हुए। गलती से बनी कांग्रेस की सरकार आपसी अंतर्विरोध के कारण गिर गई। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा संगठन को टारगेट करने की बात कही है। मैं उनके चैलेंज को स्वीकार करता हूं और मोर्चा का कार्यकर्ता कांग्रेस को इन उपचुनावों में मुंहतोड़ जवाब देकर उन्हें जनता की अदालत में बेनकाब करेगा। कार्यकताओं ने चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया : भगत प्रदेश संगठन महामत्री सुहास भगत ने में कहा कि भाजपा अन्य दलों से अलग है और हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कोरोना काल में पार्टी के कार्यकताओं ने सेवा कार्य से चुनौती को अवसर में बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने 15 महीनों तक मध्यप्रदेश को लूटने का काम किया। प्रदेश में भाजपा सरकार की 15 वर्षो के दौरान हमने जनआकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया। वहीं कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए संचालित संबल, कन्यादान, सहित सारी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दिया था। इसको लेकर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जन जन तक पहुंचाकर कांग्रेस को बेनकाब करना है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कांग्रेस की नाकामियों की तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन होगा : पाण्डे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका योद्धाओं की होगी। कांग्रेस के झूठ और छलावे को लेकर कार्यकर्ता क्षेत्र में पहुंचेंगे और कांग्रेस को जनता के बीच बेनकाब करेंगे। कोरोनाकाल में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जो सेवा कार्य किया है, उसकी सराहना दिल्ली केन्द्रीय नेतृत्व ने भी किया है। कांग्रेस सरकार के 15 महीने में सभी विधानसभाओं में की गई वादाखिलाफी के विरोध में उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जगह-जगह तख्तियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। नुक्कड़ नाटक एवं टोली बैठक करके ग्राम केन्द्र तक जनजागरण अभियान चलाया जायेगा, जिसके माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनकल्याकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया भाजपा में शामिल विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने जिला रीवा के युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय मिश्रा, युवा कांग्रेस के छतरपुर जिलाध्यक्ष अमित गोस्वामी, धार के युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिनेश गिरवाल, गुना जिलाध्यक्ष कविन्द्र चौहान, अशोकनगर के युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, दतिया के विजय सरोनिया, रक्षा सनोरिया, शिवपुरी जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा को विधिवत पार्टी में शामिल किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in