congress-takes-out-cycle-and-bullock-rally-in-protest-against-inflation
congress-takes-out-cycle-and-bullock-rally-in-protest-against-inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली सायकिल एवं बैलगाडी रैली

सिवनी, 20 फरवरी (हि.स.)। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस में वृद्धि के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा सायकिल रैली निकाली गयी। जिसमें बैलगाडी भी शामिल थी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में सायकिल रैली पार्टी कार्यालय के सामने से बाहुबली चौक, गणेश चौक, बरघाट नाका, डूण्डासिवनी, कालीचौक, शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड़, दुर्गा चौक, मठमंदिर तालाब, छिन्दवाडा चौक, बुधवारी, नगरपालिका से बस स्टेंड होते हुये सोमवारी चौक पर समाप्त हुई। रैली में बढे़ हुये डीजल, पेट्रोल, के दाम वापस लो, गैस सब्सिडी वापस करो, तानाशाही नहीं चलेंगी, जैसे नारे लगाये गये। रैली में इस दौरान समस्त कांग्रेसी जनों की उपस्थिति रही हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in