श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस अब मनाएगी राम उत्सव: साध्वी प्रज्ञा
श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस अब मनाएगी राम उत्सव: साध्वी प्रज्ञा

श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस अब मनाएगी राम उत्सव: साध्वी प्रज्ञा

भोपाल, 02 अगस्त (हि.स.)। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आगामी पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भव्य राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी, लेकिन मध्यप्रदेश में आधारशिला निर्माण को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। दरअसल, दो दिन पहले पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राममंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए आगामी मंगलवार को घरों और मंदिरों में दो गज की दूरी के नियमों के पालन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया था, लेकिन दिग्विजय सिंह ने राममंदिर निर्माण शिलान्यास के मुहूर्त पर सवाल उठाये थे। इसे लेकर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया है। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह ट्वीट के माध्यम से कहा कि - ‘राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस अब राम उत्सव मनाएगी। कांग्रेस का पट्टू कहता है हर हिंदू राम मंदिर के साथ है। अरे वाह! सुप्रीम कोर्ट में जान की बाजी लगाकर मंदिर निर्णय रुकवाने से लेकर भूमि पूजन में मुहूर्त अशुभ बताने तक का छल हर हिन्दू को याद है। संगठित हिंदू, समर्थ भारत।’ दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर राममंदिर भूमिपूजन के एक दिन पूर्व मंगलवार को चुनिंदा कांग्रेसज नेता उनके साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि दो गज दूरी के नियमों के पालन करते हुए मंदिरों और घरों में हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं, दिग्विजय सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर राम मंदिर भूमिपूजन के मुहूर्त पर सवाल उठाये थे। उन्होंने ट्वीट किया था कि हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं और आज देश भगवान भरोसे ही चल रहा है। हम सभी चाहते हैं कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। राजीव गांधी भी यही चाहते थे, लेकिन पांच अगस्त को कोई मुहूर्त नहीं है, जबकि देश के 90 प्रतिशत से ज्यादा हिंदू मुहूर्त, ग्रहदशा, चौघडिय़ा के धार्मिक विज्ञान को मानते हैं। हालांकि, उन्हें खुद को इससे तटस्थ बताया था। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in