congress-secretary-cp-mittal-will-be-on-an-organizational-tour-of-the-state-from-11-to-13-february
congress-secretary-cp-mittal-will-be-on-an-organizational-tour-of-the-state-from-11-to-13-february

कांग्रेस सचिव सीपी मित्तल 11 से 13 फरवरी तक प्रदेश के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे

भोपाल, 09 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सी.पी. मित्तल 11 से 13 फरवरी तक जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों एवं पदयात्रा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने बताया कि सीपी मत्तल 11 फरवरी को शाम 7.30 बजे स्पाईस जेट द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे और वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका रात्रि विश्राम जबलपुर में रहेगा। दूसरे दिन 12 फरवरी को वे सुबह 8 बजे जबलपुर से नरसिंहपुर जायेंगे। वे सुबह 10.15 बजे नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा के बटेसरा पहुंचकर वहां किसान संघर्ष पदायात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे गोटेगांव विधानसभा में आयोजित किसान संघर्ष पदयात्रा में शामिल होंगे। वे शाम 5.30 बजे जबलपुर के लिए रवाना हो जायेंगे, शाम 6.30 बजे जबलपुर पहुंचकर वहां कांग्रेसजनों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम जबलपुर में करेंगे। मित्तल तीसरे दिन 13 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान संघर्ष पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे सिवनी पहुंचेंगे और सिवनी में किसान संघर्ष पदयात्रा में शामिल होंगे तथा अपरान्ह 5 बजे वरिष्ठ कांगे्रसजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वे शाम 6 बजे सिवनी से नागपुर जायेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in