वरिष्ठ कांग्रेस नेता पचौरी ने राफेल को बताया भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पचौरी ने राफेल को बताया भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पचौरी ने राफेल को बताया भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत

भोपाल, 30 जुलाई (हि.स.)। फ्रांस से आए पांच अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल बुधवार को भारत पहुंच गए और उन्हें विधिवत भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। कांग्रेस पार्टी राफेल डील को लेकर लगातार मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए निशाना साधती रही है, लेकिन मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने राफेल को भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत बताया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि - ‘'राजनीति में प्रतिस्पर्धा होती है, शत्रुता नहीं। इसी भाव से हमारे आदरणीय कमलनाथजी व मैंने सीएम शिवराज सिंह चौहान व वीडी शर्मा जी के स्वस्थ होने की कामना की है। मैंने राफेल को भी भारतीय वायुसेना के लिए शुभ संकेत माना है।' बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित होने के बाद चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वे भी चिरायु अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in