त्यौहार पर लॉकडाउन लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी, सरकार को दी चेतावनी
त्यौहार पर लॉकडाउन लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी, सरकार को दी चेतावनी

त्यौहार पर लॉकडाउन लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक ने जताई नाराजगी, सरकार को दी चेतावनी

भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.)। भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने राजधानी में 24 जुलाई से आगामी 10 दिनों तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन अवधि के दौरान ही 1 अगस्त को बकरीद और 3 अगस्त को राखी का त्यौहार है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते लोगों को दोनों ही त्यौहार अपने घरों में मनाना पड़ेगा। हालांकि त्यौहार के दौरान राजधानी में 10 दिन के लॉक डाउन पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने नाराजगी जताई है और सरकार के खिलाफ सडक़ पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी दी है। राजधानी में त्यौहार के समय 10 दिन का लॉकडसउन लगाए जाने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना का डर दिखाकर बेवजह त्योहारों पर लॉकडाउन लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बकरीद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के मौके पर लॉकडाउन लगा रही है,जो सही नहीं है। आरिफ मसूद ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि सरकार लॉकडाउन का फैसला वापस ले, अन्यथा वे सडक़ पर उतरकर विरोध जताएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर बकरीद पर रियायत की अपील की थी। जिस पर गृहमंत्री ने उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in