सुर्खियों में कांग्रेस विधायक का बयान, ट्वीट कर कहा- तांत्रिकों के सहारे है मध्यप्रदेश कांग्रेस
सुर्खियों में कांग्रेस विधायक का बयान, ट्वीट कर कहा- तांत्रिकों के सहारे है मध्यप्रदेश कांग्रेस

सुर्खियों में कांग्रेस विधायक का बयान, ट्वीट कर कहा- तांत्रिकों के सहारे है मध्यप्रदेश कांग्रेस

भोपाल : मध्यप्रदेश के चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह अक्सर पार्टी लाइन से हटकर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए है। उन्होंने ट्वीट कर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा तंत्र मंत्र का सहारा लेने की बात कही है। लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट के बाद हडक़ंप मच गया है, वहीं उनके इस ट्वीट ने प्रदेश की सियासत में एक नए मुद्दे को जन्म दे दिया है। मप्र में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल तैयारियों में जुटे हैं और जीत के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के एक ट्वीट ने प्रदेश की राजनीति में एक नए मुद्दे को छेड़ दिया है। दरअसल लक्ष्मण सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा तंत्र मंत्र का सहारा लेने की बात कही है। उनका कहना है कि कांग्रेस तंत्र मंत्र के भरोसे उपचुनाव जीतनी की तैयारी में है। कांग्रेस इस उपचुनाव को जिताने के लिए तांत्रिक बाबाओं की मदद ले रही है। गुरुवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘ हम कांग्रेस के साथी, भाजपा, संघ की विचारधारा को निरन्तर कोसते हैं,मैं भी उनकी विचार धारा से सहमत नहीं हूँ। परंतु कांग्रेस की विचार धारा कहाँ लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें “दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है? कहा तो यह भी जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट के माध्यम से कम्प्यूटर बाबा और मिर्ची बाबा पर निशाना साधा है। दरअसल इन दिनों कम्प्यूटर बाबा उपचुनाव वाली सभी 27 विधानसभा क्षेत्रों में घुमकर लोकतंत्र बचाओं यात्रा निकाल रहे हैं और भाजपा की असलियत जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इससे पहले मिर्ची बाबा भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने की तैयारी में थे जिसे लेकर भी लक्ष्मण सिंह ट्वीट कर प्रदेश नेतृत्व को सतर्क कर चुके हैं। गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह ने पहले भी कई बार पार्टी लाइन से खिलाफ जा कर कई बार बयान दिए है। लक्षमण सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर भाजपा के पक्ष में बयान दिए है। इसके अलावा वे कमलनाथ को मजबूर मुख्यमंत्री तक बता चुके है। जिससे पार्टी को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in