congress-leaders-paid-floral-tributes-to-bhagat-singh-chandrashekhar-azad-and-sant-ravidas-at-pcs
congress-leaders-paid-floral-tributes-to-bhagat-singh-chandrashekhar-azad-and-sant-ravidas-at-pcs

पीसीस में कांग्रेस नेताओं ने भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद और संत रविदास को पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल, 27 फरवरी (हि.स.)। देश के महान क्रांतिकारी नेता शहीद भगतसिंह चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेसजनों ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा आजादी की लड़ाई में उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला। वहीं कांग्रेसजनों ने संत रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त दोनों कार्यक्रमों में प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जैन, शहर कांगे्रस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता विभा पटेल, प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता एवं पर्व, त्योहार, जयंती, पुण्यतिथि कार्यक्रम प्रभारी आनंद तारण, प्रवक्ता अजयसिंह यादव, सचिव विजय सरवैया, अनीस खान गुड्डू, उदयवीर सिंह सहित कांगे्रसजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in