congress-distributes-masks-on-rahul-gandhi39s-birthday
congress-distributes-masks-on-rahul-gandhi39s-birthday

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस ने मास्क बांटे

मंदसौर 19 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर कमेटी द्वारा गांधी चौराहा मंदसौर पर मास्क वितरित कर आम नागरिकों को कोरोना से बचाव हेतु प्रेरित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के जन्मदिवस को रचनात्मक गतिविधियों हेतु समर्पित करके मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील के नेतृत्व में मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, शहर ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्षगण राघवेन्द्रसिंह तोमर, अजय लोढ़ा सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in