congress-closed-for-half-a-day-on-petroleum-price-hike-on-saturday
congress-closed-for-half-a-day-on-petroleum-price-hike-on-saturday

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस का आधे दिन तक बंद शनिवार को

अनूपपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस ने अनूपपुर बाजार में घूम-घूम कर व्यापारी बंधुओं से किया और शनिवार, 20 फरवरी को बंद रखने की अपनी की है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव व पूर्व नपाध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी, संतोष अग्रवाल, पूर्व कांग्रेस महामंत्री भगवती शुक्ला, पूर्व पार्षद पुरूषोत्तम चौधरी, रामाधार बैगा, रियाज अहमद, अनूपपुर मंडल अध्यक्ष उमेश राय सतेन्द्र स्वरूप दुबे सहित अन्य ने व्यापारियों से शनिवार को बंद रखने की अपनी की है। प्रदेश कांग्रेस सचिव ने शुक्रवार को सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि समूचे देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्घि हुई है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत वर्तमान में 63 से 64 डालर प्रति बैरल है किन्तु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा भारी कर लेने के परिणाम स्वरूप मप्र के साथ अनूपपुर जिले में देश का सबसे मंहगा डीजल,पेट्रोल है। जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में पेट्रोल का मूल्य 13 रुपये लीटर तक कम है। कोरोना काल के पश्चात केन्द्र सरकार की तानाशाही नीतियों के कारण पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस में भारी वृद्धि होने से उसका सीधा प्रभाव आम आदमी, किसान, मजदूर व व्यापारी बंधुओं पर है। आज अत्याधिक मूल्यवृद्धि के विरुद्ध आवश्यकता है कि सभी वर्ग के लोग इसका विरोध दर्ज कराते हुए अपनी बात केन्द्र व राज्य सरकार तक पहुंचायें। हांलाकि अनूपपुर बजार शनिवार को बंद रहता हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in